Latest Post

कर्तव्यपथ पर नई जिम्मेदारी की ओर अग्रसर यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना को एसपी चमोली एवं चमोली पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई विगत 16 जून 2026 को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालु एवं स्थानीय व्यक्तियों के मध्य विवाद के पश्चात मारपीट की घटना हुई। इस मामले में सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना में घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर उनके साथ कथित मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध 20 जून 2026 को थाना कर्णप्रयाग में एफआईआर दर्ज की गई है। उक्त प्रकरण में आईजी गढ़वाल रेंज श्री राजीव स्वरूप की संस्तुति के आधार पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। थाना कर्णप्रयाग में पंजीकृत उपरोक्त दोनों अभियोगों की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं स्वतंत्र विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विवेचनाएं चमोली जनपद से हरिद्वार जनपद को स्थानांतरित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार श्री नवनीत सिंह भुल्लर के पर्यवेक्षण में विवेचनाएं सम्पादित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न सिख संगठनों द्वारा सिख श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय पुलिस के कथित आचरण एवं व्यवहार के आरोपों की जांच डीआईजी श्री यशवंत सिंह के सुपुर्द करते हुए उन्हें दो सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। आईजी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का पूर्ण सम्मान करती है तथा प्रत्येक प्रकरण में कानून के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हेमकुंट साहिब यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी अत्यंत पवित्र यात्रा है, जो उत्तराखण्ड पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रवक्ता और पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा एक ही दिन, छात्रों के साथ अन्याय। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घांघरिया पुलिस का सघन अभियान, नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होटल संचालक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को थाना नन्दानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

8 वर्षीय दिव्यांशु के परिवारजनों के लिए देवदूत बनी पुलिस।

बद्रीनाथ। श्री बदरीनाथ धाम में माणा पार्किंग के पास चमोली पुलिस के जवान बीरेन्द्र ने सड़क किनारे नंगे पैर एक घबराए हुए बालक को अकेले भटकते हुए देखा। कांस्टेबल बीरेन्द्र…

जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट।

बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम श्रद्धा, भक्ति और आस्था के अनूठे संगम के बीच, आज दिनांक 04 मई 2025 को प्रात: 06 बजे शुभ मुहूर्त पर, भगवान विष्णु को समर्पित श्री बद्रीनाथ…

खजांची कुबेर जी की उत्सव डोली सकुशल श्री बद्रीनाथ धाम पहुँची।

बद्रीनाथ। भगवान नारायण के प्रतिनिधि उद्धव जी, खजांची कुबेर जी की उत्सव डोली सकुशल श्री बद्रीनाथ धाम पहुँची। शीतकाल के प्रवास के उपरांत, भगवान बद्री विशाल के प्रतिनिधि स्वरूप उद्धव…

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा हरी झंडी दिखाकर मोबाइल बाइक को किया गया रवाना। 

चमोली (गोपेश्वर)। चारधाम यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण व आपात स्थिति में त्वरित सहायता हेतु ‘पुलिस मोबाइल बाइक’ रहेगी तैनात। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा हरी झंडी दिखाकर मोबाइल…

विधि- विधान से खुले तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट।

रुद्रप्रयाग। विधि- विधान से खुले तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट। पांच सौ से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के अवसर पर मौजूद रहे। पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार श्री…

विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 7 बजे पूर्ण विधि-विधान से खुल गए हैं।

रुद्रप्रयाग (केदारनाथ)। रुद्रप्रयाग स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 7 बजे पूर्ण विधि-विधान से खुल गए हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने…

सज गया 108 क्विंटल पुष्पों से बाबा केदार का धाम, हजारों की संख्या में पहुंच चुके श्रद्धालु।

रुद्रप्रयाग ( केदारनाथ)। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल 2 मई को विधि-विधान से खोले जाएंगे। इस अवसर पर देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन…

यात्री के गहने, मोबाइल व नगदी रखे बैग को रिक्शा चालक ने ईमानदारी से सौंपा पुलिस को ।

हरिद्वार। ईमानदारी के जज्बे को हरिद्वार पुलिस का सलाम , कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने किया रिक्शा चालक को सम्मानित ,आम नागरिकों के लिए बताया प्रेरणादायक उदाहरण, पंजाब से आए…

चमोली की 22 वर्षीय साक्षी नेगी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट क्षेत्र में खुशी की लहर।।

चमोली (पोखरी)। जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी के त्रिशूला गांव निवासी 22 वर्षीय साक्षी नेगी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनाती हुई है।जिसके बाद उनके परिजनों और ग्रामीणों ने…

विधि विधान व पूजा पाठ के साथ खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट। 

उत्तरकाशी। इस वक्त की बात खबर सामने आ रही है आपको बता दें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यात्रियों के लिए देवभूमि उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम…

error: Content is protected !!