Latest Post

कर्तव्यपथ पर नई जिम्मेदारी की ओर अग्रसर यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना को एसपी चमोली एवं चमोली पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई विगत 16 जून 2026 को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालु एवं स्थानीय व्यक्तियों के मध्य विवाद के पश्चात मारपीट की घटना हुई। इस मामले में सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना में घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर उनके साथ कथित मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध 20 जून 2026 को थाना कर्णप्रयाग में एफआईआर दर्ज की गई है। उक्त प्रकरण में आईजी गढ़वाल रेंज श्री राजीव स्वरूप की संस्तुति के आधार पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। थाना कर्णप्रयाग में पंजीकृत उपरोक्त दोनों अभियोगों की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं स्वतंत्र विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विवेचनाएं चमोली जनपद से हरिद्वार जनपद को स्थानांतरित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार श्री नवनीत सिंह भुल्लर के पर्यवेक्षण में विवेचनाएं सम्पादित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न सिख संगठनों द्वारा सिख श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय पुलिस के कथित आचरण एवं व्यवहार के आरोपों की जांच डीआईजी श्री यशवंत सिंह के सुपुर्द करते हुए उन्हें दो सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। आईजी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का पूर्ण सम्मान करती है तथा प्रत्येक प्रकरण में कानून के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हेमकुंट साहिब यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी अत्यंत पवित्र यात्रा है, जो उत्तराखण्ड पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रवक्ता और पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा एक ही दिन, छात्रों के साथ अन्याय। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घांघरिया पुलिस का सघन अभियान, नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होटल संचालक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को थाना नन्दानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

केदारनाथ आपदा में पिता को खो चुकी तनवी को मेडिकल की निःशुल्क चिकित्सा शिक्षा देंगे ललित जोशी।

केदारनाथ आपदा में पिता को खोने वाली तनवी का सपना एडवोकेट ललित जोशी करेंगे साकार देहरादून ( शिवम फरस्वाण )। सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज, देहरादून द्वारा संचालित “SUPER…

माणा में किया गया विद्युत शिकायत निवारण शिविर का आयोजन।

बद्रीनाथ। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच कर्णप्रयाग की ओर से आज सीमांत गांव माणा में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया। शिविर में मंच के सदस्यों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं…

रास्ते में फंसे यात्रियों के लिए संकटमोचक बनी चमोली पुलिस।

चमोली। रात्रि के समय वाहन खराब होने के कारण रास्ते में फंसे यात्रियों को लिए संकटमोचक बनी चमोली पुलिस , वाहन की व्यवस्था कर यात्रियों को सुरक्षित पहुँचाया गंतव्य तक,…

सुरक्षा व्यवस्था चौबंद दिन-रात चलाया जा रहा चैकिंग अभियान।

चमोली । वर्तमान तनाव के मद्देनजर चमोली पुलिस अलर्ट, जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु दिन-रात चलाया जा रहा चैकिंग अभियान। वर्तमान में चल रहे तनावपूर्ण माहौल के…

LOC पर भारतीय सेना का जवान मुरली नायक शहीद।

देहरादून। इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही हैं आपको बता दें शहीद मुरली ने महज 27 वर्ष की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान, शहादत से पहले पांच आतंकवादियों…

शर्मशार कलयुगी बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़।

चमोली। नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी पिता को थाना गैरसैंण पुलिस ने किया गिरफ्तार। दिनांक 07.05.2025 को नाबालिग की माता ने थाना गैरसैंण पर तहरीर दी गई कि मेरे पति…

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश 6 लोगों की मौत 1 गंभीर घायल।

उत्तरकाशी। आज प्रातः करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान गंगनानी के समीप एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुःखद घटना घटित हुई है। हेली मे पायलट सहित 07…

गौचर से श्री बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर की जा रही ड्रोन से पैनी निगरानी।

चमोली। गौचर से श्री बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर ड्रोन से पैनी निगरानी, प्रवेश द्वार गौचर बैरियर पर विशेष सतर्कता। चारधाम यात्रा इन दिनों पूरे उत्साह के साथ जारी है। पुलिस…

गौचर से श्री बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर की जा रही ड्रोन से पैनी निगरानी।

चमोली। गौचर से श्री बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर ड्रोन से पैनी निगरानी, प्रवेश द्वार गौचर बैरियर पर विशेष सतर्कता। चारधाम यात्रा इन दिनों पूरे उत्साह के साथ जारी है। पुलिस…

बद्रीनाथ में यात्रियों की जेब काटने वाले 08 सदस्यों को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बद्रीनाथ । श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं व यात्रियों का ध्यान भटका कर टप्पेबाजी की घटनाएं कारित कर सामान चोरी करने वाले कुख्यात अंतर्राजीय “पुष्पा गैंग” के 08 सदस्यों को…

error: Content is protected !!