Latest Post

समर कैंप एवं हस्तलेखन कार्यशाला का भव्य शुभारंभ, 100 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा परिजनों से बिछड़ी 65 वर्षीय महिला श्रद्धालु का सहारा बनी चमोली पुलिस, सुरक्षित मिलाया अपनों से कर्तव्यपथ पर नई जिम्मेदारी की ओर अग्रसर यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना को एसपी चमोली एवं चमोली पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई विगत 16 जून 2026 को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालु एवं स्थानीय व्यक्तियों के मध्य विवाद के पश्चात मारपीट की घटना हुई। इस मामले में सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना में घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर उनके साथ कथित मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध 20 जून 2026 को थाना कर्णप्रयाग में एफआईआर दर्ज की गई है। उक्त प्रकरण में आईजी गढ़वाल रेंज श्री राजीव स्वरूप की संस्तुति के आधार पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। थाना कर्णप्रयाग में पंजीकृत उपरोक्त दोनों अभियोगों की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं स्वतंत्र विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विवेचनाएं चमोली जनपद से हरिद्वार जनपद को स्थानांतरित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार श्री नवनीत सिंह भुल्लर के पर्यवेक्षण में विवेचनाएं सम्पादित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न सिख संगठनों द्वारा सिख श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय पुलिस के कथित आचरण एवं व्यवहार के आरोपों की जांच डीआईजी श्री यशवंत सिंह के सुपुर्द करते हुए उन्हें दो सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। आईजी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का पूर्ण सम्मान करती है तथा प्रत्येक प्रकरण में कानून के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हेमकुंट साहिब यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी अत्यंत पवित्र यात्रा है, जो उत्तराखण्ड पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रवक्ता और पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा एक ही दिन, छात्रों के साथ अन्याय।

डायट गौचर में हुआ पांच दिवसीय प्रवक्ता सेवारत प्रशिक्षण का शुभारंभ।

गौचर(चमोली)। इस वक्त की ताजा खबर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर (चमोली )में पांच दिवसीय सेवारत प्रवक्ता प्रशिक्षण हिंदी एवं इतिहास का आज से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में चमोली…

गढ़वाली,कुमाऊंनी, जौनसारी जैसी स्थानीय बोलियों, धारा पूजन आदि को संरक्षण मिलेगा।

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गये संबोधन में उत्तराखण्ड राज्य के निवासियों एवं…

लड़कियों और ट्यूशन छात्राओं को रास्ते में परेशान कर रहे अराजक तत्व हो जाय सावधान, हो रही गली–गली शक्त पेट्रोलिंग।

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस विभाग द्वारा एक पहल की शुरुआत जिसका नाम है “ऑपरेशन इवनिंग स्टार्म अभियान” इस अभियान के तहत बालिकाओं को सुरक्षित महसूस कराने हेतु स्कूलों/कॉलेजों के आस-पास रहेगा…

सती शिरोमणि माता अनसूया मेले की तैयारी शुरू इस दिन से लगेगा मेला।

गोपेश्वर (चमोली)। दत्तात्रेय जयंती के पावन पर्व पर दो दिवसीय सती शिरोमणि माता अनसूया मेले की तैयारियों को लेकर उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय की अध्यक्षता में तहसील चमोली सभागार में…

सड़क हादसा- दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, ड्राइवऱ कंडेक्टर अभी तक लापता।

श्रीनगर (पौड़ी)। इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है आपको बता दें श्रीनगर गढ़वाल में बड़ा हादसा हो गया.। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार देर रात को चमधार के…

फर्जी डिग्री के आधार पर धोखाधड़ी से नौकरी पाने वाले दो शिक्षकों को किया गया बर्खास्त, भेजा गया जेल।

रुद्रप्रयाग। इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है आपको बता दें फर्जी डिग्री के आधार पर तैनात दो शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही…

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा।

देहरादून। इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है आपको बता दें देहरादून पुलिस ने पटेल नगर क्षेत्र में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का 24 घंटे के अंदर…

एड्स दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में कनिष्का प्रथम।

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में रविवार को एड्स दिवस मनाया गया। इसके तहत छात्रों ने महाविद्यालय प्रांगण से गोपेश्वर बाजार तक एड्स जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम में एड्स…

जंगल से बरामद हुआ अंग्यारी महादेव मंदिर के पुजारी का शव।

गरुड़ (बागेश्वर)। इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है आपको बता दें गरुड़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत अंग्यारी महादेव मंदिर के पुजारी निर्वाणी महाराज की संदिग्ध हालात में मौत…

गोपेश्वर पुलिस मैदान में मेले की तैयारियां शुरू लगेगा चर्खी, मौत का कुआं सभी।

गोपेश्वर (चमोली)। इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है आपको बता दें गोरेश्वर पुलिस मैदान में मेले की तैयारियां हो गई शुरू, चर्खी, मौत का कुंआ और अन्य…

error: Content is protected !!