Latest Post

समर कैंप एवं हस्तलेखन कार्यशाला का भव्य शुभारंभ, 100 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा परिजनों से बिछड़ी 65 वर्षीय महिला श्रद्धालु का सहारा बनी चमोली पुलिस, सुरक्षित मिलाया अपनों से कर्तव्यपथ पर नई जिम्मेदारी की ओर अग्रसर यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना को एसपी चमोली एवं चमोली पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई विगत 16 जून 2026 को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालु एवं स्थानीय व्यक्तियों के मध्य विवाद के पश्चात मारपीट की घटना हुई। इस मामले में सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना में घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर उनके साथ कथित मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध 20 जून 2026 को थाना कर्णप्रयाग में एफआईआर दर्ज की गई है। उक्त प्रकरण में आईजी गढ़वाल रेंज श्री राजीव स्वरूप की संस्तुति के आधार पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। थाना कर्णप्रयाग में पंजीकृत उपरोक्त दोनों अभियोगों की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं स्वतंत्र विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विवेचनाएं चमोली जनपद से हरिद्वार जनपद को स्थानांतरित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार श्री नवनीत सिंह भुल्लर के पर्यवेक्षण में विवेचनाएं सम्पादित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न सिख संगठनों द्वारा सिख श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय पुलिस के कथित आचरण एवं व्यवहार के आरोपों की जांच डीआईजी श्री यशवंत सिंह के सुपुर्द करते हुए उन्हें दो सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। आईजी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का पूर्ण सम्मान करती है तथा प्रत्येक प्रकरण में कानून के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हेमकुंट साहिब यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी अत्यंत पवित्र यात्रा है, जो उत्तराखण्ड पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रवक्ता और पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा एक ही दिन, छात्रों के साथ अन्याय।

गोपेश्वर महाविद्यालय में पीटीए की बैठक 20 दिसंबर को।

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक 20 दिसंबर को होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने बताया कि 20 दिसंबर को महाविद्यालय के…

बद्रीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग से चमोली के बीच 21 दिन तक सड़क रहेगी बंद।

नंदप्रयाग (चमोली)। इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है आपको बता दें बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग में भूस्खलन का भारी मलबा अभी हाईवे पर पडा है। यहां…

चमोली कोठा गांव निवासी तरुण मंमगाई बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट।

मेहलचौरी (गैरसैंण)। इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है आपको बता दें विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत कुनीगाड क्षेत्र के कोठा गांव निवासी तरुण मंमगाई के भारतीय सेना में…

रानीगढ़ क्षेत्र दुवा निवासी कुलदीप सिंह कंडारी बने भारतीय सेना में ऑफिसर।

गौचर (चमोली)। इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है आपको बता दें रानीगढ क्षेत्र दुवा निवासी कुलदीप सिंह कंडारी पुत्र श्री मदन सिंह कंडारी उम्र 35 वर्ष इनकी…

चमोली पुलिस का जन जागरूकता अभियान निरन्तर जारी।

चमोली (थराली)। शुक्रवार को थानाध्यक्ष थराली उ0नि0 पंकज कुमार द्वारा शहीद भवानी दत्त स्मारक इन्टरमीडिएट कॉलेज, चेपडो में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को समाज…

वन नेशन वन इलेक्शन, विधेयक को मोदी कैबिनेट की मंजूरी।

नई दिल्ली। इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है राजधानी से जी हां आपको बता दे मोदी सरकार ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘एक देश,…

देहरादून में आयोजित 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024।

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस आयोजन के लिए…

धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज,कई फैसलों पर लग सकती है मुहर।

देहरादून। उत्तराखंड राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों के अहम फैसलों पर…

भविष्य ये बन रहा ,आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए छात्र-छात्रा, लोगों ने किया हंगामा,मामला दर्ज।

हल्द्वानी। इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है आपको बता दें काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां नाबालिग छात्र और उसके सहपाठी छात्रा…

नहीं थे एंबुलेंस के पैंसे,तो गाड़ी की छत पर भाई की लाश को बांधकर 200 किमी तक ले गई बहन।

हल्द्वानी। इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है गरीबी की बेबसी में बहन का दिल दहला देने वाला संघर्ष: भाई की लाश को टैक्सी की छत पर ले…

error: Content is protected !!