Latest Post

विगत 16 जून 2026 को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालु एवं स्थानीय व्यक्तियों के मध्य विवाद के पश्चात मारपीट की घटना हुई। इस मामले में सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना में घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर उनके साथ कथित मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध 20 जून 2026 को थाना कर्णप्रयाग में एफआईआर दर्ज की गई है। उक्त प्रकरण में आईजी गढ़वाल रेंज श्री राजीव स्वरूप की संस्तुति के आधार पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। थाना कर्णप्रयाग में पंजीकृत उपरोक्त दोनों अभियोगों की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं स्वतंत्र विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विवेचनाएं चमोली जनपद से हरिद्वार जनपद को स्थानांतरित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार श्री नवनीत सिंह भुल्लर के पर्यवेक्षण में विवेचनाएं सम्पादित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न सिख संगठनों द्वारा सिख श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय पुलिस के कथित आचरण एवं व्यवहार के आरोपों की जांच डीआईजी श्री यशवंत सिंह के सुपुर्द करते हुए उन्हें दो सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। आईजी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का पूर्ण सम्मान करती है तथा प्रत्येक प्रकरण में कानून के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हेमकुंट साहिब यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी अत्यंत पवित्र यात्रा है, जो उत्तराखण्ड पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रवक्ता और पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा एक ही दिन, छात्रों के साथ अन्याय। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घांघरिया पुलिस का सघन अभियान, नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होटल संचालक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को थाना नन्दानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार खून का रिश्ता नहीं, इंसानियत का नाता: रक्तदान कर जीवन बचाने आगे आयी खाकी ।

कलम क्रांति साहित्यिक मंच गोपेश्वर द्वारा किया गया “माँ सरस्वती सम्मान समारोह का आयोजन।

चमोली (गोपेश्वर)। कलम क्रांति साहित्यिक मंच गोपेश्वर द्वारा किया गया “माँ सरस्वती सम्मान समारोह का आयोजन। कलम क्रांति साहित्यिक मंच गोपेश्वर के तत्त्वाधान में रविवार को जिला पंचायत सभागार में…

सिख धर्म की आस्था के प्रमुख केन्द्र हेमकुण्ड साहिब जी के कपाट धार्मिक अनुष्ठान के साथ खोले गए।

चमोली (जोशीमठ)। गुरुअरदास,शबद कीर्तन एंव गुरुवाणी व पूर्ण पुलिस सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोले गये श्री सिख धर्म की आस्था के प्रमुख केन्द्र हेमकुण्ड साहिब जी के कपाट।…

उत्तराखंड में 120 से अधिक पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि से पूर्व भर लें फॉर्म।

हरिद्वार। इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 के रिक्त 123 पदों पर नोटिफिकेशन जारी…

सिक्ख श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री हेमकुण्ड साहिब के लिए हुआ रवाना।

चमोली (जोशीमठ)। पंचप्यारों की अगुवाई में निशान एवं पूर्ण पुलिस सुरक्षा के साथ सिक्ख श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री हेमकुण्ड साहिब के लिए हुआ रवाना। भारी उत्साह और धार्मिक आस्था…

सारी गांव के ग्रामीणों ने कर दिया कमाल, चल रहे 50 होमस्टे।

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में तुंगनाथ, चोपता ट्रैक पर मौजूद सारी गांव उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में ग्रामीण पर्यटन और स्वरोजगार की मिसाल कायम कर रहा है। सारी गांव में इस…

शिक्षक के खिलाफ न करें कार्यवाही : धनसिंह रावत।

देहरादून। इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है आपको बता दें चमोली जिले में एक विद्यालय के समारोह कार्यक्रम के दौरान एक शिक्षक द्वारा तल्ख लहजे में शिक्षा…

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू एसपी चमोली ने ली वर्चुअल मीटिंग, दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

गोपेश्वर। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। 25 मई को इस पवित्र धाम के कपाट खुल जाएंगे, जिसके दृष्टिगत चमोली पुलिस ने यात्रा…

शर्मशार करने वाली खबर यहां गोबर के अंदर मिला नवजात का शव। 

चमोली। उत्तराखंड के नंदानगर विकासखंड के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं। आपको बता दें यहाँ एक विधवा महिला ने अपने गर्भ में पल…

विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ खुले द्वितीयकेदार मद्महेश्वर के कपाट।

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड है आस्था का प्रतीक आए दिन लगातार सभी तीर्थ स्थलों की विधि–विधान से अपने तिथि और मूर्त के अनुसार सभी भक्तजनों के लिए मंदिर के कपाट खुल रहे…

बद्रीनाथ यात्रा के दौरान अचानक बिगड़ी युवती की तबीयत, पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची जान।

बद्रीनाथ। पवित्र चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात पुलिसकर्मी लगातार अपनी ड्यूटी के साथ-साथ मानवता का परिचय दें रहे हैं। श्री बद्रीनाथ जी की यात्रा के…

error: Content is protected !!