राज्य आंदोलनकारी श्री रुद्र सिंह नेगी का तहसील कार्यालय में हुआ भव्य सम्मान, शॉल भेंट कर जताया आभार।

चमोली। देवभूमि उत्तराखंड का गठन केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं था, बल्कि यह पहाड़ के लाखों लोगों के वर्षों के तप, त्याग और अदम्य साहस का परिणाम था। इस ऐतिहासिक परिवर्तन के असली नायक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हैं, जिनमें श्री रुद्र सिंह नेगी जी भी थे, जिन्होंने अपनी मातृभूमि के सम्मान, पहचान और विकास के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तहसील कार्यालय में श्री रुद्र सिंह नेगी जी का सम्मान और शॉल भेंट किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं लोगों ने उनके संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज उत्तराखंड को अलग राज्य के रूप में पहचान मिली है। सभी ने श्री नेगी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

error: Content is protected !!