चमोली। फायर सर्विस की टीम द्वारा मेला परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया।
मेला परिसर में विद्युत व्यवस्था की जांच की गई। विद्युत पैनल, बिजली के लोड एवं वायरिंग का जायजा लेते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि कहीं भी खुली, कटी-फटी अथवा असुरक्षित वायरिंग न हो, जिससे शॉर्ट सर्किट या आग लगने की घटना की संभावना बनी रहे।
इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए इमरजेंसी एग्जिट एवं वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था देखी गई। मेला मैदान में लगने वाली दुकानों एवं स्टॉलों के बीच पर्याप्त दूरी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आग लगने की स्थिति में फायर सर्विस के वाहन बिना किसी बाधा के घटनास्थल तक पहुंच सकें।
फायर सर्विस टीम द्वारा पांडालों में प्रस्तावित अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। मेला परिसर में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, उनकी उपयोगिता तथा अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजामों को लेकर आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
