चमोली । आज नन्दप्रयाग के निकट एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार राजेश कंडारी, निवासी मटई की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक बोलेरो वाहन से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गए।

घटना के समय समीप ही ड्यूटी पर तैनात अपर उपनिरीक्षक जतन राणा की नजर दुर्घटना पर पड़ते ही उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल की सहायता की। बिना किसी विलंब के वाहन से उन्हें निकटवर्ती चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

घायल ने बताया कि समय पर पुलिस की मदद मिलने से उन्हें शीघ्र उपचार मिल सका। उन्होंने चमोली पुलिस, विशेषकर अपर उपनिरीक्षक जतन राणा का आभार व्यक्त करते हुए उनकी जनसेवा की भावना की सराहना की।

error: Content is protected !!