Category: राजनीतिक

विगत 16 जून 2026 को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालु एवं स्थानीय व्यक्तियों के मध्य विवाद के पश्चात मारपीट की घटना हुई। इस मामले में सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना में घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर उनके साथ कथित मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध 20 जून 2026 को थाना कर्णप्रयाग में एफआईआर दर्ज की गई है। उक्त प्रकरण में आईजी गढ़वाल रेंज श्री राजीव स्वरूप की संस्तुति के आधार पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। थाना कर्णप्रयाग में पंजीकृत उपरोक्त दोनों अभियोगों की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं स्वतंत्र विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विवेचनाएं चमोली जनपद से हरिद्वार जनपद को स्थानांतरित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार श्री नवनीत सिंह भुल्लर के पर्यवेक्षण में विवेचनाएं सम्पादित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न सिख संगठनों द्वारा सिख श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय पुलिस के कथित आचरण एवं व्यवहार के आरोपों की जांच डीआईजी श्री यशवंत सिंह के सुपुर्द करते हुए उन्हें दो सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। आईजी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का पूर्ण सम्मान करती है तथा प्रत्येक प्रकरण में कानून के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हेमकुंट साहिब यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी अत्यंत पवित्र यात्रा है, जो उत्तराखण्ड पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

चमोली । विगत 16 जून 2026 को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालु एवं स्थानीय व्यक्तियों के मध्य विवाद के पश्चात मारपीट की घटना हुई। इस मामले में सिख…

चोपड़ा-नालडुगा सड़क के संरेखण का ग्रामीणों ने किया विरोध, बदलाव की मांग।

पोखरी (चमोली)। विकासखंड पोखरी के अंतर्गत प्रस्तावित चोपड़ा-नालडुगा मोटर मार्ग के वर्तमान संरेखण (अलाइनमेंट) को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार को चोपड़ा गांव…

छात्र संसद चुनाव में अभिषेक बने प्रधानमंत्री, तनीष निर्विरोध सेनापति चुने गए।

चमोली। भक्तराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद के पदाधिकारियों का चयन लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न हुआ। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मतदान कर…

पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने जिले की मांग उठाई।

भराड़ीसैण (गैरसैंण)।उत्तराखंड में जिलों की मांग को लेकर एक बार फिर चर्चा ने जोर पकड़ा है, विधानसभा सत्र में पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने जिले की मांग उठाई…

प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति से पुलिस कर्मियों को लगी चोटें ।

चमोली। प्रचलित विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के तहत आज दीवालीखाल बैरियर के पास प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा रोके जाने के दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की…

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे हरिद्वार,सीएम धामी ने किया स्वागत।

हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री…

धामी सरकार की विफलताओं के विरोध में कांग्रेस का बड़ा ऐलान,16 फरवरी को राज्यपाल आवास कूच करेगा संगठन।

उत्तराखंड (देहरादून) उत्तराखंड में मौजूदा हालात को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह…

काली फिल्म लगाने पर चमोली पुलिस के हाथों चालान।

चमोली। सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के हेतु चमोली पुलिस द्वारा जनपद भर में निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान…

विकासखंड पोखरी बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन।      

चमोली। मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी पहल जन-जन की सरकार के अंतर्गत विकासखंड पोखरी की न्याय पंचायत थालाबैंड पोखरी में आज श्री युगल किशोर पन्त, सचिव, सिंचाई एवं…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर केंद्रीय बजट को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस,बताया संतुलित और जनहितकारी बजट।

देहरादून। देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग को…

error: Content is protected !!