देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने 9 और 10 अगस्त को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के साथ गरज-चमक और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

लगातार बारिश के कारण प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क यातायात और अन्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका है। वहीं खराब मौसम के चलते उत्तराखंड में हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

error: Content is protected !!