चमोली। पंच केदारों में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम ने यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर मंगलवार को एसडीओ मोहन सिंह के नेतृत्व में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की टीम ने सगर से रुद्रनाथ धाम तक पैदल यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की स्थिति. संवेदनशील स्थल. विश्राम बिंदु व प्राकृतिक जोखिमों का आकलन किया गया।

error: Content is protected !!