Uttarakhand. उत्तराखंड के कईजिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. चमोली में आकाशीय बिजली गिरने से 500 से अधिक बकरियों की मौत हुई है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई हैउत्तराखंड में मई के पहले हफ्ते में ही मॉनसून जैसा मौसम है. भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं ने पूरे पहाड़ी राज्य में जन-जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है. प्रशासन ने पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. चमौली, पिथौरागढ़ समेत कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित है. हालांकि, चारधाम यात्रा सुचारु रूप से जारी है..

error: Content is protected !!