उत्तरकाशी। इस वक्त की बात खबर सामने आ रही है आपको बता दें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यात्रियों के लिए देवभूमि उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा – यमुना के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। मां गंगा व यमुना के पावन धाम गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुभमुहूर्त पर खोल दिए गए हैं। मां गंगा की उत्सव डोली झलसा के साथ कल मंगलवार को अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) से भारी सुरक्षा बल के बीच ढोल-नगाड़ों व आर्मी बैण्ड की धुन पर हजारों श्रद्धालुओं के जयकारे के साथ प्रस्थान कर रात्रि विश्राम भैरोंघाटी में करने के उपरांत आज भैरो मन्दिर से गंगोत्री धाम पहुंची। गंगोत्री में प्रातः 10 बजकर 30 मिनट पर तीर्थ पुरोहितों के द्वारा पूजा-अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गए हैं। वहीं यमनोत्री धाम में मां यमुना के जयकारों के साथ 11: 55 बजे ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं को खोल दिए गए हैं। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मां यमनोत्री के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आपको बता दें विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं दर्शन के लिए खोल दिए गए। अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम मां गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम मां गंगे के जयकारों से गूंज उठा। कपाटोद्धघाटन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा श्री गणेश हो गया है। बुधवार को कपाट उद्धघाटन के मौके पर मां गंगा के दर्शन के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचे। यहां श्रद्धालु ने मां गंगा की विग्रह मूर्ति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर गंगोत्री मंदिर परिसर को करीब 15 कुंटल फूलों से सजाया गया। अब श्रद्धालु 6 माह तक गंगोत्री धाम में मां गंगा की दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के कपाट खुलते ही सभी भक्तगण आस्था में भावुक हो गए।