टिहरी। टिहरी बांध की झील में लंबे समय से चल रही सी-प्लेन उतारने की कवायद मंगलवार को आखिरकार सफल रही। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टेक आफ हुआ सी-प्लेन शाम करीब 5.30 बजे कोटीकॉलोनी टिहरी झील में सफलता पूर्वक लैंड कराया गया है। आज बुधवार और बृहस्पतिवार को फिर से सी-प्लेन उतारने का ट्रायल किया जाएगा। स्काई हाफ प्राइवेट लिमिटेड की ओर से टिहरी झील में सी-प्लेन उतारने का पहला ट्रायल सफल रहने से स्थानीय लोग उत्साहित है।

error: Content is protected !!