Delhi to Haridwar-Rishikesh Project: 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हो गया। इस एक्सप्रेसवे से अब दिल्ली से देहरादून पहुंचने में 6 घंटे नहीं महज दो से ढाई घंटे लगेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में जनसभा को संबोधित किया। गडकरी ने दिल्ली-देहरादून के साथ दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए भी गुड न्यूज दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में निर्माणाधीन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की डेडलाइन भी घोषित कर दीगडकरी ने कहा कि सहारनपुर बाईपास से हरिद्वार तक 51 किलोमीटर सिक्स लेन का काम जून 2026 में पूरा होगा। 1600 करोड़ की लागत से हरिद्वार में फोर लेन ग्रीन फिल्ड बायपास फेज वन अक्टूबर 2026 तक पूरा होगा। इससे दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने में ट्रैफिक जाम की समस्या हल होगी। 1100 करोड़ की लागत से ऋषिकेश बाईपास का काम अगस्त से शुरू हो जाएगा।मई 2026 से शुरू होगा दून फोर लेन बाईपास का काम
1700 करोड़ की लागत से देहरादून से फोर लेन बाईपास का काम मई 2026 में शुरू करेंगे। 2300 करोड़ की लागत से हरिद्वार में चार ग्रीनफील्ड बाईपास फेज टू का काम भी 2026 में शुरू होगा। इसके बनते ही हरिद्वार की रिंग रोड भी बन जाएगी। 800 करोड़ की लागत से देहरादून से मसूरी तक टू लेन रोड की भी डीपीआर तैयार हो रही है। अगस्त में काम शुरू करने का प्रयास है।।
