Latest Post

समर कैंप एवं हस्तलेखन कार्यशाला का भव्य शुभारंभ, 100 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा परिजनों से बिछड़ी 65 वर्षीय महिला श्रद्धालु का सहारा बनी चमोली पुलिस, सुरक्षित मिलाया अपनों से कर्तव्यपथ पर नई जिम्मेदारी की ओर अग्रसर यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना को एसपी चमोली एवं चमोली पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई विगत 16 जून 2026 को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालु एवं स्थानीय व्यक्तियों के मध्य विवाद के पश्चात मारपीट की घटना हुई। इस मामले में सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना में घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर उनके साथ कथित मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध 20 जून 2026 को थाना कर्णप्रयाग में एफआईआर दर्ज की गई है। उक्त प्रकरण में आईजी गढ़वाल रेंज श्री राजीव स्वरूप की संस्तुति के आधार पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। थाना कर्णप्रयाग में पंजीकृत उपरोक्त दोनों अभियोगों की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं स्वतंत्र विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विवेचनाएं चमोली जनपद से हरिद्वार जनपद को स्थानांतरित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार श्री नवनीत सिंह भुल्लर के पर्यवेक्षण में विवेचनाएं सम्पादित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न सिख संगठनों द्वारा सिख श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय पुलिस के कथित आचरण एवं व्यवहार के आरोपों की जांच डीआईजी श्री यशवंत सिंह के सुपुर्द करते हुए उन्हें दो सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। आईजी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का पूर्ण सम्मान करती है तथा प्रत्येक प्रकरण में कानून के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हेमकुंट साहिब यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी अत्यंत पवित्र यात्रा है, जो उत्तराखण्ड पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रवक्ता और पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा एक ही दिन, छात्रों के साथ अन्याय।

विजिलेंस ने ग्राम विकास अधिकारी को किया गिरफ्तार।करोड़ो की बेनामी संपति का निकला मालिक।

हरिद्वार। उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार से बड़ी खबर आ रही है.आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी को विजिलेंस ने…

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 526 पदों पर पुनः आवेदन शुरू।

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि प्रवक्ता, राजकीय पॉलीटेक्निक एवं सहायक शोध अधिकारी, लोक निर्माण विभाग (समूह ‘ख’) परीक्षा-2024 के अंतर्गत् सीधी भर्ती…

देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़े दो युवा।

देहरादून । देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी में दो बेरोजगार युवा चढ़ गये जिससे शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची…

उत्तराखंड के साहित्यकारों का साझा काव्य संग्रह “कविता अभिराम” का हुआ सफल लोकार्पण,जनपद चमोली के नौ कवियों को मिला देवप्रभा साहित्य गौरव सम्मान।

चमोली। उत्तराखंड के साहित्यकारों का साझा काव्य संग्रह “कविता अभिराम” का देहरादून में हुआ सफल लोकार्पण समारोह में जनपद चमोली के नौ तथा उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के 38 अन्य…

चमोली पुलिस की चील जैसी नजर से नही बच पाएंगे अब स्टंटबाज भी।

बद्रीनाथ (चमोली)। चलती कार से बाहर लटककर स्टंट और फोटोग्राफी करना युवक को पडा महंगा। चमोली पुलिस ने चालानी कार्यवाही कर उतारा स्टंटबाजी का खुमार। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमानचट्टी…

यात्रियों से भरी वाहन दुर्घटनाग्रस्त 14 लोग थे सवार।

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के समीप वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया…

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस।

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह में भाषण, काव्यपाठ, पोस्टर, रंगोली, लोकगीत एवं…

पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान: स्थानीय छात्रों के लिए एक अनूठी पहल ।

थराली (चमोली)। चमोली पुलिस का जनपद के विद्यालयों में जनजागरूकता कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष थराली, पंकज कुमार ने आज राजकीय इंटर कॉलेज कुनीपार्था में…

गांव में बाहरी लोगों के बिना सत्यापन के प्रवेश पर ग्रामीणों ने लगाया प्रतिबंध।

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल गांव ने फेरीवालों और बाहरी मजदूरों के लिए सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। बिना सत्यापन के कोई भी फेरीवाला या मजदूर गांव में प्रवेश…

मेले के बाद शिव सिंह फर्स्वाण ने चलाया स्वच्छता अभियान।

गौचर (चमोली)। गौचर नगर क्षेत्र में संपन्न हुए मेले के बाद जगह-जगह फैला कूड़ा-कचरा आमजन के लिए परेशानी और बीमारियों का कारण बन सकता था। इसे देखते हुए पर्यावरण मित्र…

error: Content is protected !!