Latest Post

परिजनों से बिछड़ी 65 वर्षीय महिला श्रद्धालु का सहारा बनी चमोली पुलिस, सुरक्षित मिलाया अपनों से कर्तव्यपथ पर नई जिम्मेदारी की ओर अग्रसर यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना को एसपी चमोली एवं चमोली पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई विगत 16 जून 2026 को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालु एवं स्थानीय व्यक्तियों के मध्य विवाद के पश्चात मारपीट की घटना हुई। इस मामले में सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना में घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर उनके साथ कथित मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध 20 जून 2026 को थाना कर्णप्रयाग में एफआईआर दर्ज की गई है। उक्त प्रकरण में आईजी गढ़वाल रेंज श्री राजीव स्वरूप की संस्तुति के आधार पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। थाना कर्णप्रयाग में पंजीकृत उपरोक्त दोनों अभियोगों की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं स्वतंत्र विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विवेचनाएं चमोली जनपद से हरिद्वार जनपद को स्थानांतरित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार श्री नवनीत सिंह भुल्लर के पर्यवेक्षण में विवेचनाएं सम्पादित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न सिख संगठनों द्वारा सिख श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय पुलिस के कथित आचरण एवं व्यवहार के आरोपों की जांच डीआईजी श्री यशवंत सिंह के सुपुर्द करते हुए उन्हें दो सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। आईजी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का पूर्ण सम्मान करती है तथा प्रत्येक प्रकरण में कानून के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हेमकुंट साहिब यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी अत्यंत पवित्र यात्रा है, जो उत्तराखण्ड पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रवक्ता और पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा एक ही दिन, छात्रों के साथ अन्याय। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घांघरिया पुलिस का सघन अभियान, नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई

उत्तराखण्ड नन्दानगर पुलिस ने दो व्यक्तियों को मारपीट के आरोप में किया गिरफ्तार।

गोपेश्वर (चमोली)। थाना नंदानगर पुलिस ने एक मारपीट की घटना के सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता श्री गबर सिंह पुत्र श्री कुंवर सिंह निवासी ग्राम कनोल…

चमोली पुलिस ने राजकीय इन्टरमीडिएट कॉलेज सावरीसैंण में चलाया जागरूकता कार्यक्रम।

गोपेश्वर (चमोली)। सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत यातायात पुलिस चमोली ने राजकीय इन्टरमीडिएट कॉलेज सावरीसैंण में चलाया जागरूकता कार्यक्रम। सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत यातायात पुलिस चमोली ने राजकीय इन्टरमीडिएट…

फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वाले आरोपी शिक्षक को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गोपेश्वर (चमोली)। श्री धर्म सिंह रावत जिला शिक्षा अधिकारी गोपेश्वर चमोली द्वारा थाना गोपेश्वर पर आकर तहरीर दी कि श्री शिव कुमार सैनी सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहलचौरी, विकास…

38वें राष्ट्रीय खेल में पदक तालिका में ये रहें श्रेष्ठ पर।

देहरादून। कर्नाटक ने अब तक कुल 53 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। कर्नाटक ने 28 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। सर्विसेज ने…

केदारनाथ में बनने जा रहा दुन‍िया का सबसे लंबा रोपवे।

रुद्रप्रयाग। अब भक्‍तगण केदारनाथ बाबा के दर्शन को रोपवे से भी जा सकेंगे। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। पहले चरण में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक 9.7 किमी…

पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू।

उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फरवरी में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।पीएम का हर्षिल दौरा सीमांत क्षेत्र के लिए खास महत्व रखता है।…

इस तिथि को खुलेंगे वैकुण्ठाधिपति श्री बदरीनाथ जी के कपाट।

टिहरी (उत्तराखंड) । बहुनि संति तीर्थानि, दिविभूमौं रसासु च, बदरी सदृशं तीर्थ, न भूतो न भविष्यति’ अर्थात धरती और स्वर्ग पर असंख्य तीर्थ हैं, लेकिन बद्रिकाश्रम जैसा तीर्थ न तो…

सोशल मीडिया पर भूकम्प की भ्रामक सूचना के मामले में FIR दर्ज।

उत्तरकाशी। कल 31 जनवरी 2025 को कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उत्तरकाशी में भूकम्प आने के सम्बन्ध में भ्रामक व झूठी अफवाह प्रसारित की गयी थी, जिससे…

उत्तराखंड राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक महासंघ की वार्षिक बैठक बृहस्पतिवार को रेसकोर्स देहरादून में हुई संपन्न ।

देहरादून। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिवाकर बौद्ध ने बताया कि महासंघ की प्रांतीय बैठक में उच्च शिक्षा के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्राध्यापकों…

विद्या मंदिर गौचर के छात्र–छात्राओं को सब इंस्पेक्टर मानवेंद्र गुसाईं ने पढ़ाया जागरूकता पाठ।

गौचर (चमोली)। जनपद पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं एवं आमजमानस को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 31 जनवरी, 2025 को थानाध्यक्ष थराली श्री पंकज…

error: Content is protected !!