चमोली। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चमोली पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।
इसी क्रम में आज थाना पोखरी पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या UK07BB-0825 (बुलेट) की चेकिंग की गयी तो जांच में पाया गया कि वाहन चालक अंशुल रावत निवासी गुगली थाना पोखरी द्वारा वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कर पटाखे जैसी तेज आवाज कर ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा जो आमजन के लिए भी असुविधा उत्पन्न कर रहा है।
पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत उक्त वाहन को सीज कर चालक को भविष्य में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई।
मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न केवल यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि इससे निकलने वाली अनावश्यक तेज ध्वनि से ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है। ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध चमोली पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
