चमोली (गोपेश्वर)। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड़ सरकार के जनपद आगमन पर ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को किया गया ब्रीफ, सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को दिए गए दिशा-निर्देश।

आज दिनाँक 20.07.23 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी महोदय के जनपद चमोली आगमन के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/यातायात सुश्री नताशा सिंह व पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री प्रमोद शाह द्वारा थाना गोपेश्वर में वी.आई.पी. ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा निर्देशः-

1. सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

2. भ्रमण कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त प्रभारियों को सौंपे गये दायित्वों से अवगत कराते हुए कुशल नेतृत्व कर मा0मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये।

3. ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने व अनुशासन के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।

4. ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने से पूर्व प्रत्येक पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी की अच्छे से जानकारी कर लें एवं ड्यूटी प्रभारी प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट में नियुक्त पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर लें।

5. बदलते मौसम के दृष्टिगत ड्यूटी में नियुक्त प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने साथ बरसाती या छाता रखना सुनिश्चित करें।

6. सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी मे नियुक्त पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा वीआईपी सुरक्षा मापदण्डों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

7. ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान वीआईपी ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *