चमोली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली में 07 से 09 सितंबर 2026 तक कक्षा-11 की कौशलम पाठ्यचर्या की अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें चमोली जनपद के राजकीय विद्यालयों से 92 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यशाला में उद्यमशील मानसिकता ग्रिट, स्वतंत्र सोच, स्वजागरुकता, नई चीजें आजमाना, 21वीं सदी के कौशल सहकार्यता, संवाद कौशल, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता आदि गुणों को छात्रों में विकास करने हेतु कार्यशाला में गतिविधियों के माध्यम से गतिविधियों का अभ्यास किया गया।
कार्यशाला में संदर्भदाता के रूप में डॉ० बृजमोहन सिंह रावत, श्री बृजमोहन सौरियाल, डॉ० नरेश ड्यूंडी, श्री हेमचन्द्र पाण्डे, श्री दिनेश लाल आगरी, डा० कृपाल भण्डारी, श्री संजय कुमार, उद्यम लर्निंग से श्री तेजेन्द्र रावत तथा कार्यक्रम समन्वयक श्री सुबोध कुमार डिमरी तथा समस्त डायट संकाय सदस्यों द्वारा योगदान दिया गया।
कार्यशाला में SCERT उत्तराखण्ड, देहरादून से डॉ० राकेश गैरोला एवं शुभ्रा जी द्वारा अनुश्रवण किया गया।
कार्यशाला समापन के अवसर पर डायट प्राचार्य श्री आकाश सारस्वत जी द्वारा संबोधित किया गया।
