गोपेश्वर। दिवंगत पत्रकार एवं दैनिक जागरण के संवाददाता रहे स्व. हरीश सिंह बिष्ट की पत्नी पूनम देवी को पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पूनम देवी को सहायता राशि का बैंक ड्राफ्ट सौंपा।

error: Content is protected !!