देहरादून। मुख्यमंत्री ने प्रतिभा थपलियाल की उपलब्धियों को उत्तराखण्ड की मातृशक्ति के गौरव तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा की सफलता से प्रदेश, विशेषकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली बेटियों को खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी ।मातृशक्ति अब खेलों के साथ-साथ अन्य विविध क्षेत्रों में भी अपने कैरियर की संभावनाएं तलाश रही हैं, जो प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि मातृ प्रधान रही है तथा पहाड़ की महिलाएं कृषि, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन की धुरी रही हैं। समय-समय पर उत्तराखण्ड की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा, खेल और सुशासन के क्षेत्र में देश-दुनिया का मार्गदर्शन किया है। हमें अपनी मातृशक्ति पर गर्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की ऐसी प्रतिभाशाली महिलाएं जो विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कर रही हैं, उन्हें राजकीय सेवा में अवसर प्रदान करने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि वे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकें।

 

43 वर्षीय प्रतिभा थपलियाल ने वर्ष 2023 में राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। एशियाई बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में उन्हें कांस्य पदक मिला । तेलंगाना के करीमनगर में आयोजित राष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतिभा बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में महिला विश्व चैंपियनशिप एवं एशिया चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली महिला बॉडी बिल्डर हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। प्रतिभा थपलियाल के सम्मान कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!