गोपेश्वर/चमोली। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण प्रेमी शिव सिंह फर्स्वाण द्वारा विभिन्न फलदार पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

शिव सिंह फर्स्वाण ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं बढ़ते पर्यावरणीय संकट के दौर में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने अपने द्वारा संचालित ” Action climate change Program” के तहत “One Man, One Tree, One Earth” का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धरती के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों से पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर लगाए गए फलदार पौधों से भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा। शिव सिंह फर्स्वाण पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

error: Content is protected !!