चमोली। दिनांक 18 नवम्बर 2026 को उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा आयोजित द्विवर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।

परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए चमोली पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक परीक्षार्थी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सघन चेकिंग के उपरांत ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके।

error: Content is protected !!