चमोली.  दिनांक 24.06.2026 को कोतवाली चमोली को सूचना मिली कि एक महिला श्रद्धालु लछिमा निवासी आमेर, रामगढ़ राजस्थान उम्र 65 वर्ष मैठाणा पेट्रोल पंप के समीप अपने परिवार से बिछड़ गई हैं। महिला ने बताया कि उनके परिजन अनजाने में उन्हें वहीं छोड़कर अपने वाहन से कर्णप्रयाग की ओर निकल गए हैं।

सूचना मिलते ही कोतवाली चमोली पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और महिला द्वारा बताए गए वाहन की जानकारी कोतवाली कर्णप्रयाग एवं मार्ग में पड़ने वाली पुलिस चौकियों को दी, ताकि वाहन को रोककर परिजनों को महिला के संबंध में अवगत कराया जा सके। वहीं महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें कोतवाली चमोली लाया गया।

काफी देर के पश्चात महिला के परिजन उन्हें तलाशते हुए काफी चिंतित अवस्था में चौकी नन्दप्रयाग पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा उन्हें बताया गया कि उनकी वृद्ध परिजन पूरी तरह सुरक्षित हैं। परिजनों के कोतवाली चमोली पहुँचने पर वृद्ध महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। जिन्होंने भावुक होकर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!