चमोली। चमोली पुलिस द्वारा वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को थाना थराली पुलिस ने माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली द्वारा वाद संख्या 79/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम में जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में गिरीश राम पुत्र दिगपाल राम, निवासी ग्राम लोल्टी, थाना थराली, जनपद चमोली को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

वहीं ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पोखरी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग कर रहे कुलदीप सिंह पुत्र स्व0 मोहन सिंह, निवासी ग्राम काण्डई खोला, थाना पोखरी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। चमोली पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले एवं न्यायालय से जारी वारंटों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी है।

error: Content is protected !!