बद्रीनाथ (चमोली)।  बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आईं श्रीमती गायत्री देवी एवं श्रीमती सीता देवी दर्शन के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गईं। परेशान दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने साकेत तिराहे पर ड्यूटी में तैनात आरक्षी मनमोहन से सहायता की अपेक्षा की।

आरक्षी मनमोहन द्वारा तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया तथा लाउडहेलर के माध्यम से अनाउंसमेंट करवाया गया। पुलिस की इस त्वरित पहल से कुछ ही समय में दोनों महिलाओं के परिजन साकेत तिराहे पर पहुँच गए।

संकट की घड़ी में पुलिस से प्राप्त सहायता एवं अपनत्व से अभिभूत दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने आरक्षी मनमोहन को आशीर्वाद देते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!