चमोली। ओमप्रकाश निवासी ताली, थाना पोखरी, जो इंडस टावर लिमिटेड कम्पनी में केयरटेकर के पद पर कार्यरत हैं, ने थाना पोखरी में सूचना दी कि मोबाइल टावर के शेल्टर रूम से दो अज्ञात व्यक्ति बैटरियां चोरी कर जंगल के रास्ते सड़क की ओर भाग रहे हैं।

इस सूचना पर थानाध्यक्ष पोखरी देवेन्द्र पन्त के नेतृत्व में पोखरी पुलिस ने तत्काल मोहनखाल चौकी सहित विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस टीम ने वाहन संख्या HR 02 BC 6155 (TVS राइडर मोटरसाइकिल) पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गयी जिनके कब्जे से मोबाइल टावर से चोरी की गई बैटरियां बरामद हुईं।

पोखरी पुलिस ने सूचना मिलने के दो घंटे से भी कम समय में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित रावत निवासी ग्राम खल बीरोखाल थाना थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल उम्र 27 वर्ष तथा मनीष रमोला निवासी ग्राम छोटी मंडी थाना धरासू जनपद उत्तरकाशी उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों द्वारा इससे पूर्व भी उक्त मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी की गई थीं।

बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध थाना पोखरी पर मु0अ0सं0-10/2026, धारा 305(क) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

error: Content is protected !!