चमोली। जनपद के समस्त थाना-चौकियों एवं शाखाओं में पुलिस कर्मियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

आज 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर चमोली पुलिस द्वारा स्वच्छता को समर्पित विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में पुलिस कार्यालय गोपेश्वर सहित जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस शाखाओं में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई की गयी।

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों, थाना-चौकी परिसरों एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में साफ-सफाई करते हुए बिखरे कचरे को एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तारित किया। पुलिस कर्मियों ने श्रमदान करते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश दिया।

महात्मा गांधी जी स्वच्छता को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते थे। उनकी इसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए चमोली पुलिस द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर “स्वच्छ परिसर–स्वच्छ समाज” का संदेश दिया गया।

चमोली पुलिस का यह अभियान केवल साफ-सफाई तक सीमित न रहकर आमजन को भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है।

error: Content is protected !!