सरकार ने किया एस्मा लागू, सरकार ने राज्य में अगले छह माह तक एस्मा किया लागू।

देहरादून। उत्तराखंड में लोक सभा चुनाव के बीच विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल करते हुए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रहे कर्मचारी संगठनों को झटका लगा है। सरकार ने राज्य में अगले छह माह तक एस्मा लागू कर दिया है। लोक सभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य में तमाम कर्मचारी संगठनों की विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल प्रस्तावित है। कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो जाते हैं। इससे आम जनता को तमाम परेशानियां उठानी पड़ती हैं। इसी को देखते हुए सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने शुक्रवार को यह आदेश किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आवश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 के अधीन शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल प्रतिबंधित की जाती है। जून 2024 तक यह आदेश लागू रहेगा। यदि इस अवधि में किसी कर्मचारी संगठन ने हड़ताल की तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *