चमोली श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे 70 वर्षीय डॉ. अरविंद, जो ओडिशा से आए थे, पैर में फ्रैक्चर के कारण चलने में असमर्थ थे। पुलिस जवानों ने उनकी परेशानी को समझते हुए उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाया और मंदिर तक ले जाकर सहज एवं सकुशल दर्शन करवाए।

 

इसी तरह 80 वर्षीय हरकी देवी, जो ग्वालदम से भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए पहुंची थीं, उम्र अधिक होने के कारण चल नहीं पा रही थीं। चमोली पुलिस के जवानों ने उन्हें भी व्हीलचेयर के माध्यम से मंदिर तक पहुंचाया और दर्शन करवाकर सेवा का परिचय दिया।

दर्शन के बाद श्रद्धालुओं के चेहरे पर आई मुस्कान और आंखों में दिखी संतुष्टि ने पुलिस जवानों की सेवा को खास बना दिया।

error: Content is protected !!