थराली (चमोली)। कुलसारी क्षेत्र में एकयुवक ने अपनी शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद विवाह वाले घर में कोहराम मच गया और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

जानकारी के अनुसार युवक की शादी 26 अप्रैल आज को तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच शनिवार सुबह परिजन जब युवक के कमरे में पहुंचे तो वह फंदे से लटका मिला। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि युवक के भाई की शादी भी पांच दिन बाद होनी थी, जिससे घर में लगातार शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक पढ़ा-लिखा था और नौकरी कर रहा था। उसकी होने वाली पत्नी एमबीबीएस डॉक्टर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

error: Content is protected !!