Chamoli . सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलने जा रहे हैं. भारतीय सेना के जवान 15,210 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के 3 किलोमीटर के दायरे में ग्लेशियर को काटकर रास्ता बनाने का काम कर रहे हैं.बर्फ और बदलते मौसम के बीच भारतीय सेना के जवान एक बार फिर अनुपम मिसाल पेश कर रहे हैं. सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सेना के 22 जवान लगातार बर्फ काटकर रास्ता बनाने के काम में जुटे हुए हैं.

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब 15,210 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. यहां ऑक्सीजन की भारी कमी, तेज हवाएं और ठंड हर समय चुनौती से भरा रहता है. फिर भी हर साल की तरह इस बार भी भारतीय सेना के जवान बिना रुके अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं.

error: Content is protected !!