चमोली। सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह’ के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड ज्योतिर्मठ की ग्राम पंचायत सेलंग में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवश्यक सेवाएं तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित समाधान भी किया गया।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों को कुल 37 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रमाण-पत्रों से संबंधित 81 आवेदन पत्र भी प्राप्त हुए।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से 317 लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सेवाएं प्रदान की गईं। कृषि विभाग ने 5 कृषकों, उद्यान विभाग ने 8 लाभार्थियों, समाज कल्याण विभाग ने 25 पात्र व्यक्तियों का पेंशन सत्यापन करते हुए योजनाओं की जानकारी दी। बाल विकास विभाग ने 15 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की, जबकि पशुपालन विभाग ने 4 पशुपालकों को पशु औषधियां उपलब्ध कराईं।
चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। होम्योपैथिक विभाग ने 76 तथा आयुर्वेदिक विभाग ने 26 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियां उपलब्ध कराईं। सैनिक कल्याण विभाग ने 8 लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी।
ग्रामीण विकास विभाग ने 39 श्रमिकों की ई-केवाईसी कराई तथा मनरेगा के अंतर्गत लगभग 9.50 लाख रुपये का भुगतान किया। आधार सेवा शिविर के माध्यम से 15 लोगों को आधार संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं। श्रम विभाग ने 3, जल संस्थान ने 8, पंचायती राज विभाग ने 17, यूपीसीएल ने 10, शिक्षा विभाग ने 6 तथा कोषागार विभाग ने 7 लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दोलत सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष (बीकेटीसी), श्री अनूप नेगी, ब्लॉक प्रमुख ज्योतिर्मठ, श्री किशोर पंवार, पूर्व उपाध्यक्ष (बीकेटीसी), श्रीमती सुचिता चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्योतिर्मठ, श्रीमती वर्षा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सेलंग, श्रीमती रोशनी देवी, ग्राम प्रधान सेलंग, श्री मिथिलेश सिंह, ग्राम प्रधान भंग्यूल, श्रीमती गीना चौहान, ग्राम प्रधान लामबगड़, श्रीमती गीरा पंवार, ग्राम प्रधान थैंग तथा श्रीमती रीना देवी, ग्राम प्रधान डुंग्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
#chamoligadhwal #diprchamoli #ChamoliNews #CMOuttarakhand #JanJanKiSarkar
किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवश्यक सेवाएं तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित समाधान भी किया गया।