उत्तरकाशी। इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है आपको बता दें उत्तराखंड की चार धाम यात्रा ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है विगत एक माह से हल्की पड़ी यात्रा फिर से सुचारू रूप से चल रही है आपको बताते चलें कि इस बार चार धाम यात्रा ने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है गंगोत्री यमुनोत्री धाम में 1183744 यात्रियों ने मां गंगा और यमुना के दर्शन कर अपने घर को लौट गए हैं यमुनोत्री धाम में 55758 यात्री व गंगोत्री धाम में 63296 यात्रियों ने रिकॉर्ड तोड़ यात्रा की है।वही मौसम की बात करें तो इस बार अधिक बारिश होने के कारण कई नए-नए लैंडस्लाइड जोन उत्पन्न हो चुके हैं गंगोत्री यमुनोत्री नेशनल हाईवे में कई जगह लैंडस्लाइड होने के कारण कई घंटे तक मार्ग बाधित भी होते रहे है,जिसके कारण स्थानीय लोगों को और यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। रात को बारिश होने के कारण उत्तरकाशी जिले के आठ लिंक मार्ग बाधित हो गए जिन्हें खोलने का कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *