देहरादून। देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर में नशा विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है। सोमवार को एसडीएम हरिगिर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में बड़े स्तर पर छात्रों की ड्रग टेस्टिंग की। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिक्षण संस्थान में विद्यार्थी ड्रग्स पॉजिटिव मिलने पर संबंधित डीन और संस्थान स्वामी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में लगातार ड्रग टेस्टिंग ड्राइव शुरू कर दी है। अभियान के दौरान छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक भी किया गया। नशा मुक्त राज्य के लिए प्रशासन ने 30 बैडेड नशा मुक्ति केंद्र का संचालन, एम्स के साथ एमओयू, तथा एंटी-ड्रग्स हेल्पलाइन 9625777399 जारी की है।

विद्यालयों के आसपास सीसीटीवी, एंटी ड्रग्स कमेटी का गठन, मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच तथा रात में ट्रैफिक ड्रग टेस्टिंग जैसी सख्त व्यवस्थाएँ लागू की गई हैं, ताकि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।

error: Content is protected !!