चमोली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली में 10 से 12 सितंबर 2026 तक कक्षा-10 की कौशलम पाठ्यचर्या की अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें चमोली जनपद के राजकीय विद्यालयों से 150 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कौशलम कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9 के छात्रों हेतु समस्या समाधान प्रोजेक्ट निर्माण, कक्षा 10 हेतु करियर एक्सीप्लोरेशन प्रोजेक्ट।

कक्षा 11 के छात्रों हेतु आइडिया प्रोटोटाइप का निर्माण, कक्षा 12 के छात्रों हेतु रूचि आधारित प्रोजेक्ट निर्माण तथा इसके साथ साथ 21 वी सदी के कौशलों के विकास के साथ साथ उद्यमशील मानसिकताओं के विकास हेतु छात्रों में गतिविधि के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण के गतिविधियों को विद्यालयों में कराया जा रहा है साथ ही कार्यशाला में उद्यमशील मानसिकता ग्रिट, स्वतंत्र सोच, स्वजागरुकता, नई चीजें आजमाना, 21वीं सदी के कौशल सहकार्यता, संवाद कौशल, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता आदि गुणों को छात्रों में विकास करने हेतु कार्यशाला में गतिविधियों के माध्यम से गतिविधियों का अभ्यास किया गया।

कार्यशाला में संदर्भदाता के रूप में रंजीत सिंह रावत बीरेंद्र सिंह नेगी, पुष्पा कनवासी, राजेंद्र सिंह कंडारी , श्री मनोज हटवाल, श्री ललित मोहन पाण्डे, उद्यम लर्निंग से श्री तेजेन्द्र रावत तथा कार्यक्रम समन्वयक श्री सुबोध कुमार डिमरी तथा समस्त डायट संकाय सदस्यों द्वारा योगदान दिया गया।

कार्यशाला समापन के अवसर पर डायट प्राचार्य श्री आकाश सारस्वत जी द्वारा संबोधित किया गया।

error: Content is protected !!