गौचर (चमोली)- उत्तराखंड कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्णमणि थपलियाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड कर्मकार कल्याण बोर्ड ने श्रमिक भाई बहनों को श्रम विभाग एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न लाभकारी योजनाओं के लाभ लेने में आ रही दिक्कतों को मद्देनजर रखते हुए जनपद चमोली में 07 सीएससी(CSC) सेंटरों को अधिकृत किया गया है।

कर्मकार कल्याण बोर्ड सदस्य थपलियाल ने कहा कि इसके साथ ही जल्द से जल्द विकासखंड पोखरी में भी 02 सीएससी(CSC) सेंटरों को अधिकृत करने के लिए विगत दिनों हुई बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा गया हैं,जल्दी कुछ दिनों में पोखरी में भी 02 सीएससी(CSC) सेंटरो को अधिकृत किया जाएगा.उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व उन श्रमिक भाई बहनों को जो भी श्रमिक भाई बहन मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनके पंजीकरण हेतु विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। उन्होंने सभी श्रमिक भाई बहनों से आग्रह है कि आप अपने संपूर्ण दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी पंजीकरण सीएससी सेंटरो / खंड विकास कार्यालयों पर जाकर के अपना पंजीकरण कराऐं, तथा कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जाने वाली लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन भी कर सकते हैं।

error: Content is protected !!