गोपेश्वर। गोपेश्वर में आज उस समय एक व्यक्ति की चिंता खुशी में बदल गई, जब उनका खोया हुआ फोन चमोली पुलिस की सतर्कता और ईमानदारी के चलते सुरक्षित उन्हें वापस मिल गया।
कोतवाली गोपेश्वर से यातायात ड्यूटी पर तैनात आरक्षी रविन्द्र कुमार को ड्यूटी के दौरान सड़क पर एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला। ड्यूटी के साथ-साथ एक जिम्मेदार पुलिसकर्मी और ईमानदारी का परिचय देते हुए उन्होने अपने स्तर से मोबाइल स्वामी की तलाश शुरू की, काफी खोजबीन एवं प्रयासों के बाद अंततः मोबाइल के वास्तविक स्वामी, पम्मी नवल निवासी पटियालधार का पता लगा लिया।
जिसके बाद मोबाइल स्वामी को उनका फोन सकुशल लौटा दिया गया। अपना कीमती मोबाइल सुरक्षित वापस पाकर उन्होने पुलिसकर्मी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
