गोपेश्वर (चमोली)। केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से भारतीय जीवन बीमा निगम और भारतीय स्टेट बैंक के पैसे को उद्योगपति अडानी समूह में निवेश करवाये जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने एसबीआई और एलआईसी के परिसर के सम्मुख धरना देते हुए प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट और पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की ओर से भारतीय जीवन बीमा निगम, भारतीय स्टेट बैंक के साथ ही अन्य सार्वजानिक क्षेत्र के बैंकों से अपने उघोगपति मित्र अडानी समूह में जबरदस्ती निवेश कराया जा रहा है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने पालिसी धारकों का 39करोड़ रुपया अडानी समूह में निवेश किया गया है। जिससे पालिसी धारको को करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय बैंको का अडानी समूह पर 80 हजार करोड़ रुपये का बकाया है। जिसका उनकी पार्टी विरोध करती है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की एक कंपनी की ओर से अडानी समूह पर शेयरों को लेकर जो आरोप लगाये गये है उनकी भी जांच की जानी चाहिए। सरकार जो अडानी का बचाव कर रही है उससे लग रहा है कि इसमें सरकार की भी मिली भगत है। उन्होंने कहा कि यदि अडानी सही है तो जांच से क्यों डर रहे है। इससे साफ लग रहा है कि कुछ को गड़बड है जिससे जांच नहीं की जा  रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले की जांच की मांग करती है।  इस अवसर पर नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, प्रदेश सचिव ओमप्रकाश नेगी, जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, मदन लाल, धीरेन्द्र गरोड़िया, जिला महामंत्री हरेंद्र राणा जिलाध्यक्ष यूथ सूर्य प्रकाश पुरोहित, नरेन्द्र भारती, जगत लाल, किशोर लाल आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *