चमोली।श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चमोली पुलिस की तत्परता एक बड़ी राहत बनकर सामने आ रही है। भीड़भाड़ के दौरान कई बार श्रद्धालुओं का मोबाइल फोन, पर्स एवं अन्य महत्वपूर्ण सामान खो जाता है। ऐसे मामलों में पुलिस कर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए खोया हुआ सामान सकुशल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामियों को सुरक्षित लौटाया जा रहा है। इस कार्य में बद्रीनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
अपना खोया सामान वापस पाकर श्रद्धालु भावुक और प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि बद्रीनाथ धाम में पुलिस एवं मंदिर समिति का सहयोगी रवैया, सक्रियता और संवेदनशील व्यवहार उनकी यात्रा को अधिक सुरक्षित, सहज और विश्वासपूर्ण बना रहा है।
