गोपेश्वर (चमोली)। वामपंथी दलों ने शनिवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर जोशीमठ में आपदा पीड़ितो के जन आंदोलन के समर्थन में और भाजपा और राज्य सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के उस बयान की निंदा करते हुए जिसमें उन्होंने जोशीमठ के प्रभावितों के आंदोलन में  माओवादियों के हस्तक्षेप किये जाने की बात कही थी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया।

गोपेश्वर में पुतला दहन के बाद नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए सीटू के जिलाध्यक्ष मदन मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार जोशीमठ की प्रभावित जनता के विस्थापन, पुनर्वास, एवं जोशीमठ के पुनर्निर्माण की बात कर पीड़ित जनता के साथ न्याय करने के बजाय उनको माओवादी, आतंकवादी कहकर अपनी विफलताओं को छुपाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुनर्वास विस्थापन और जोशीमठ के पुनर्निर्माण की बात तो काफी दूर की है एक माह गुजर जाने के बाद भी प्रभावित लोगों के लिए आज तक प्रदेश सरकार मुआवजे की घोषणा तक नहीं कर पाई है। सरकार की नाकामी और जनता के जन आक्रोश से खिसयाए भाजपाई अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है जिस कारण अपनी ही जनता के प्रति अनर्गल बयान बाजी कर रहे है। यह सर्वविदित तथ्य है कि जोशीमठ के अंदर जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति आपदा पीड़ित जनता की न्यायोचित मांगों के लिए संघर्षरत है इस संघर्ष समिति में सभी पार्टियों के नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हैं यह किसी एक पार्टी का आंदोलन नहीं है बावजूद इस सबके भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अपनी हताशा निराशा के चलते इस आंदोलन को हिकारत की दृष्टि से देखते हुए बयान बाजी कर रहे हैं।

सीपीआई के पूर्व जिला सचिव विनोद जोशी ने कहा कि यूं तो भाजपा जन्मजात रूप से आंदोलन विरोधी और घोर जनविरोधी रही है।  भाजपा का हमेशा दोहरा चरित्र रहा है, जब वह विपक्ष में होती है तो वह अपने आप को जनता की शुभचिंतक दिखाने के लिए सड़कों पर दिखती है और जब सत्ता में होती है तो यही पार्टी जनता के विरोध में और कॉरपोरेट और बड़े-बड़े घरानों के पक्ष में फायदा पहुंचाने वाली नीतियां बनाती है। ऐसा बीजेपी पहले भी देश में हुए अन्य आंदोलनों को लेकर भी अनर्गल बयानबाजी और आंदोलनों के विरोध में कुप्रचार अभियान तथा आंदोलनों को बदनाम करने की मुहिम चला चुकी है। उन्होंने कहा की वामपंथी दल भाजपा की कॉरपोरेट हितेशी और विभाजनकारी साम्प्रदायिक नीतियों का विरोध करते रहेगी। पुतला दहन करने वालों में सीटू जिला अध्यक्ष मदन मिश्रा, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष नंदन सिंह नेगी, सीपीआई के पूर्व जिला मंत्री विनोद जोशी, भरत पंवार, महिला समिति की जिला अध्यक्ष पुष्पा किमोठी, जिला सचिव गीता बिष्ट, लता मिश्रा, अनीता सती, राजेंद्र बिष्ट, सीमा असवाल, इंदु देवी, दीपा देवी, सीता देवी,रीना देवी, उषा बिष्ट, मीना विष्ट, धीरज कुमार डीवाईएफआई जिला सचिव गजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *