चमोली। आगामी त्योहारी सीजन को लेकर चमोली पुलिस की तैयारियां तेज, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ की गोष्ठी
उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके
धनतेरस, दीपावली और भैयादूज को लेकर कोतवाली चमोली पुलिस ने पीपलकोटी में व्यापारियों, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर मंथन किया।
त्योहारों की खुशियों पर साइबर ठगों की नजर से भी रहें सावधान! गोष्ठी में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और UPI फ्रॉड से बचने के तरीके बताए गए।
बाजार में रौनक रहे, सड़कों पर व्यवस्था और हर चेहरे पर मुस्कान… यही है चमोली पुलिस का प्रयास!
