चमोली ।कर्णप्रयाग–गौचर के बीच राजकुमार दास निवासी हनुमानपुरी, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई, जिससे उनके दाहिने पैर में चोट लगी और खून बहने लगा। हादसे के बाद घायल होने पर उन्हें तत्काल सहायता की जरूरत थी।

इसी दौरान कर्णप्रयाग से गौचर ड्यूटी से लौट रहे हेड कांस्टेबल हरेन्द्र और होमगार्ड चन्द्रमोहन वहाँ पहुँचे। दोनों जवानों ने बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति को सुरक्षित सड़क किनारे किया और उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार देते हुए पैर में लगी चोट पर मरहम-पट्टी कर खून बहने से रोकने का प्रयास किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद जवानों ने 108 के माध्यम से घायल राजकुमार दास को आगे के उपचार हेतु कर्णप्रयाग अस्पताल भिजवाया गया। समय पर मिली सहायता और पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए सहयोग से भावुक होकर राजकुमार दास ने दोनों जवानों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!