देहरादून। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में उत्तराखंड के तीन पुलिस अधिकारियों ने स्थान बनाया है। सूची में चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, अल्मोड़ा के पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके और पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार शामिल हैं।
बताया गया है कि पुलिस अधिकारियों का चयन कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, नेतृत्व क्षमता और जनविश्वास समेत विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया है।
अब चयनित 100 पुलिस अधिकारियों में से टॉप-25 पुलिस कप्तानों का चयन किया जाएगा। चयनित अधिकारियों को सम्मानित किए जाने की भी जानकारी दी गई है।
उत्तराखंड से तीन पुलिस अधिकारियों का देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल होना प्रदेश पुलिस के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।
