देहरादून। उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 7 अगस्त को देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तीव्र वर्षा को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

लगातार बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के चलते कुछ स्थानों पर भूस्खलन और सड़क मार्ग बाधित होने की स्थिति भी सामने आई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं।

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

error: Content is protected !!