नंदानगर (चमोली): शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय, नंदानगर (चमोली) में संचालित उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र (कोड: 20001) के माध्यम से विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
अध्ययन केंद्र में बी.ए. स्तर पर हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, इतिहास, राजनीति विज्ञान एवं शिक्षाशास्त्र विषयों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। वहीं एम.ए. स्तर पर हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, इतिहास, राजनीति विज्ञान एवं शिक्षाशास्त्र विषयों में भी प्रवेश लिया जा सकता है।
इसके अलावा अध्ययन केंद्र में डिप्लोमा कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का लाभ भी मिल सके।
अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. दीपक कुमार ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से उपलब्ध इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8882756045 पर संपर्क किया जा सकता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने कहा कि अध्ययन केंद्र का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है।
