चमोली। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान नवजोत कौर, पुत्री श्री बलजीत सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी जालंधर, पंजाब, यात्रा से वापस घांघरिया लौटते समय घांघरिया से लगभग 02 किलोमीटर पहले अचानक फिसलकर गिर गईं। गिरने से उनके पैर में मोच आ गई, जिसके कारण वह आगे चलने में असमर्थ हो गईं।

घटना की सूचना एक राहगीर द्वारा चौकी घांघरिया पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही चौकी घांघरिया से कांस्टेबल राहुल सिंह, होमगार्ड मनमोहन एवं सचिन बिना विलंब मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिला को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया तथा आवश्यक सहायता प्रदान करते हुए सुरक्षित उनके होटल तक पहुंचाया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता एवं सेवा भाव से प्रभावित होकर महिला यात्री ने घांघरिया पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा उनकी सराहना की।

error: Content is protected !!