देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश में 73 सड़कें बंद हैं। 1 अप्रैल से अब तक प्राकृतिक आपदाओं में 27 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन सड़कें खोलने और राहत कार्य में जुटा है, जबकि लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!