चमोली।   MRM, GRM सहित विभिन्न पोर्टलों के प्रभावी उपयोग एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

आज दिनांक 23.07.2026 को पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, स्थानीय अभिसूचना इकाई, फायर सर्विस, दूरसंचार एवं अन्य शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित कर मासिक अपराधों की समीक्षा एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन किया गया।

गोष्ठी में जनपद में घटित मासिक अपराधों, कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, यात्रा तथा विभिन्न अभियानों की विस्तार से समीक्षा की गई। एसपी चमोली ने सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग के लिए सतर्क, सक्रिय एवं जवाबदेह रहने के निर्देश दिए।

इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत निम्न बिन्दुओं पर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए-

गोष्ठी के दौरान सर्वप्रथम एसपी चमोली ने जनपद के विभिन्न थानों/शाखाओं से आए पुलिस कर्मियों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। कर्मचारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित एवं यथासंभव मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस कर्मी की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा उनके निराकरण हेतु हर स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, जिससे पुलिस बल का मनोबल एवं कार्यक्षमता निरंतर बनी रहे।

तत्पश्चात माह जून की मासिक अपराध गोष्ठी में दिए गए एजेंडा बिंदुओं के अनुपालन की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

👉 समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि MRM, GRM, समन्वय पोर्टल एवं सहयोग पोर्टल का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इन पोर्टलों पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना, शिकायत एवं संदर्भ का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण किया जाए। किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का नियमित फॉलोअप कर पोर्टलों पर अद्यतन प्रविष्टियां अनिवार्य रूप से की जाएं।

👉 जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को हाई अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आपदा राहत उपकरणों को 24×7 क्रियाशील रखा जाए तथा एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं। सभी थाना क्षेत्रों के संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित स्थानों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगातार निगरानी रखने, मार्ग अवरुद्ध होने पर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर खुलवाने और सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए गए।

👉 मासिक अपराधों की समीक्षा करते हुये लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, समन, वारण्ट आदि के समय से निस्तारण करने एवं वांछित अभियुक्तों की धर-पकड़ अभियान में और अधिक तेजी लाने तथा अवैध नशा कारोबारियों के विरूद्ध सक्रिय रहकर कठोर कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये साथ ही वित्तीय/साईबर धोखाधडी एवं महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुये विवेचना में गुणवत्ता एवं सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया।

👉 समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिलाओं से संबंधित प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता, गंभीरता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पीड़ित महिला को तत्काल आवश्यक कानूनी, सुरक्षा एवं अन्य हरसंभव सहायता उपलब्ध किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

👉 “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत फरार, वांछित, इनामी एवं पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी, सत्यापन अभियान एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चालानी अभियान चलाकर अधिक से अधिक चालान एवं आवश्यकतानुसार वाहन सीज की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

👉 सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त जन-शिकायतों एवं आमजन द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने के निर्देश दिए गए।

👉 PRAGATI Dashboard के माध्यम से लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयसीमा में उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

👉 Zero FIR एवं e-Zero FIR का समयबद्ध एवं नियमानुसार पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक शिकायत पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

👉 पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा निर्गत निर्देशों का कडाई से पालन करने व मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रभारी नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया।

👉 विगत माह में उत्कृष्ट कार्य वाले चौकी प्रभारी घांघरिया उपनिरीक्षक अमनदीप सिंह को पुलिस मैन ऑफ द मन्थ एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने हेतु दिया गया।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक(प्रशिक्षु) दिव्येश उपाध्याय सहित समस्त अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!